
चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, 5500 से ज्यादा लोग हुए गिरफ्तार
चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट पर हैं। चुनाव से 72 घंटे पहले सीमा सील की जाएगी। अक्टूबर में 75 हथियार जब्त हुए हैं और 5500 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं। एनसीबी, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं।
चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने के खुफिया इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। सीमा पर पहले से तीना गुना अधिक हथियारों की जब्ती और गिरफ्तारियां हो रही हैं। एनसीबी, आयकर विभाग, डीआरआई और सीजीएसटी जैसी एजेंसियां सीमा पर 24 घंटे सतर्क हैं। नेपाल सीमा से हथियार, नशीले पदार्थ और धन की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दरअसल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पिछले दिनों मुजफ्फरपुर में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन आशीर्वाद सभा के दौरान सार्वजनिक मंच से कहा था कि इस चुनाव में सिर्फ महागठबंधन ही साजिशें नहीं कर रहा, देश विरोधी ताकतें भी उसमें शामिल हैं।

उनके इस बयान से खुफियां एजेंसियों के लिए माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। चुनाव आयोग ने नेपाल सीमा से गड़बड़ी की संभावनाओं को लेकर हथियार, नशीले पदार्थ और धन की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने को कहा है। संयुक्त नाकेबंदी और इंटर-स्टेट इंटेलीजेंस शेयरिंग सिस्टम को मजबूत करने के आदेश दिए गए।
मतदान से 72 घंटे पूर्व सील की जाएगी नेपाल सीमा
चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने कहा कि खुफिया अलर्ट के बाद हम और अलर्ट हैं। मतदान से 72 घंटे पूर्व नेपाल सीमा सील कर दी जाएगी। सीतामढ़ी के बैरगनिया बार्डर से लेकर मोतिहारी, बेतिया व बगहा में लगभग 100 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं। जहां एसएसबी, पुलिस चौबीसों घंटे तैनात हैं। ज्वाइंट पेट्रोलिंग साथ चल रही है।
सिर्फ अक्टूबर में 75 हथियार जब्त, तीन जिलों में 5500 गिरफ्तारियां
अक्टूबर महीने में पुलिस की बड़ी हुई हैं। पहले लगभग 20 हथियार महीने में पकड़े जाते थे। लेकिन सिर्फ अक्टूबर में 75 जब्त हुए है। मोतिहारी में 47, बगहा में 11 व बेतिया में 17 हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तारियां इन तीनों जिलों में 5500 से ज्यादा हुई हैं। नकदी और नशीले पदार्थ भी बरामद हो रहे हैं। नेपाल बार्डर से लगते बिहार के सात जिले नेपाल सीमा से बिहार के सात जिले लगते हैं। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी के साथ ही मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। इन जिलों में कुल 54 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पश्चिम चंपारण जिले में 9, पूर्वी चंपारण में 12, सीतामढ़ी में 8, मधुबनी में 10, अररिया में 6, किशनगंज में 4 और सुपौल में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




