ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदूसरी वार्ता भी विफल, ग्रामीण बैंक में होगी तीन दिनों की हड़ताल

दूसरी वार्ता भी विफल, ग्रामीण बैंक में होगी तीन दिनों की हड़ताल

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में तीन दिनों की हड़ताल होगी। हड़ताल टालने के सारे उपाय बेनतीजा रहे हैं। बीते 17 मार्च को दिल्ली में नाबार्ड व वित्त मंत्रालय से यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल ग्रामीण बैंक यूनियन्स की...

दूसरी वार्ता भी विफल, ग्रामीण बैंक में होगी तीन दिनों की हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 23 Mar 2018 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में तीन दिनों की हड़ताल होगी। हड़ताल टालने के सारे उपाय बेनतीजा रहे हैं। बीते 17 मार्च को दिल्ली में नाबार्ड व वित्त मंत्रालय से यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल ग्रामीण बैंक यूनियन्स की वार्ता विफल हो थी। वहीं, दो दिन पूर्व पुन: दिल्ली में केन्द्रीय लेबर कमिश्नर के साथ हुई वार्ता भी सफल नहीं रही। इस कारण पूरे देश के सभी ग्रामीण बैंकों में हड़ताल होगी। अब फोरम ने वार्ता से इंकार कर दिया है।

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मी भी 26 से 28 मार्च तक हड़ताल पर रहेंगे। इसकी सफलता के लिए संपर्क अभियान शुरू हो गया है। 18 जिलों की 1030 शाखाओं के साढ़े तीन हजार से अधिक अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे। फोरम के स्थानीय संयोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी व पशिचमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, वैशाली, पूर्णिया की किसी शाखा व रीजनल ऑफिस में काम नहीं होंगे। उधर, पूरे देश के फोरम के संयोजक डीएन त्रिवेदी ने बताया कि पूरे देश में सरकार की नीतियों के खिलाफ तीन दिनों की हड़ताल होगी। सरकार कर्मियों को पेंशन देने को तैयार नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें