ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरस्नातक में नहीं बढ़ेंगी सीटें, 1.7 लाख पर ही एडमिशन

स्नातक में नहीं बढ़ेंगी सीटें, 1.7 लाख पर ही एडमिशन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक एडमिशन के लिए सीटें नहीं बढ़ेंगी। सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को रोक दिया गया है। पिछले साल की तरह एक लाख सात हजार सीटों पर ही इस बार भी एडमिशन...

स्नातक में नहीं बढ़ेंगी सीटें, 1.7 लाख पर ही एडमिशन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 04 Jul 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक एडमिशन के लिए सीटें नहीं बढ़ेंगी। सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को रोक दिया गया है। पिछले साल की तरह एक लाख सात हजार सीटों पर ही इस बार भी एडमिशन होगा। स्नातक व पीजी में एडमिशन को शनिवार को कुलपति आवास में बैठक हुई। पोर्टल खोलने पर विचार हुआ। यह बात आई कि राजभवन से एडमिशन के लिए नई गाइडलाइन आने के बाद पोर्टल खोला जाएगा। डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में यही बात आई है कि राजभवन स्तर पर जो कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट के आधार पर जो आदेश आएगा उसी अनुसार एडमिशन की प्रक्रिया की जाएगी। स्नातक व पीजी का पोर्टल खोला जाएगा। कहा कि सीटों में वृद्धि नहीं होगी। एक लाख सात हजार के आसपास सीटों पर इस बार भी स्नातक में एडमिशन होगा। पिछली बार भी इतनी ही सीटें तय थी। उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस के तहत चलने वाले कई कोर्सों पर भी फैसला बाकी है। यूएमआईएस की ओर से इन विषयों पर कई सवाल पूछे गये हैं। पीजी में 5023 सीटें हैं। इसके लिए भी पोर्टल बाद में ही खोला जाएगा। अब तक पीजी में एडमिशन के लिए साढ़े 14 हजार छात्रों के आवेदन आ चुके हैं। विवि कह चुका है कि पोर्टल को दस दिन के लिए और खोला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें