Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSealing of Rita Devi s Shop in Tengraari Due to Consumer Complaints
टेंगरारी में जविप्र दुकान और पैक्स गोदाम को किया सील

टेंगरारी में जविप्र दुकान और पैक्स गोदाम को किया सील

संक्षेप:

मीनापुर के टेंगरारी में रीता देवी की दुकान और पैक्स गोदाम को उपभोक्ताओं की शिकायतों के चलते सील कर दिया गया। जांच टीम को दुकान दिखाने से इनकार करने पर यह कार्रवाई की गई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि...

Sep 24, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मीनापुर। टेंगरारी में रीता देवी की जविप्र दुकान और उन्हीं के पैक्स गोदाम को बुधवार को सील कर दिया गया। प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच करने गई टीम को दुकान दिखाने से इनकार करने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता है। प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी ने डीएम और अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।