उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट
मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बुधवार की आधी रात से गुरुवार की देर रात तक रुक-रुक कर लगातार बारिश...

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बुधवार की आधी रात से गुरुवार की देर रात तक रुक-रुक कर लगातार बारिश हुई। दो दिनों तक बारिश रुकने के बाद फिर से एक बार मानसून सक्रिय होने से झमाझम बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में उत्तर बिहार में 60.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आयी है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटे उत्तर बिहार में बारिश के आसार हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया है।
