शैक्षणिक भ्रमण पर आज राजगीर जाएंगी छात्राएं
अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय खबड़ा की छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर रवाना होंगी। शुक्रवार को छात्राओं की ओर से शैक्षणिक परिभ्रमण पर नहीं ले जाने के कारण हुए हंगामा...
अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय खबड़ा की छात्राएं रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर रवाना होंगी। शुक्रवार को छात्राओं की ओर से शैक्षणिक परिभ्रमण पर नहीं ले जाने के कारण हुए हंगामा के बाद यह निर्णय लिया गया। शनिवार को राजगीर जाने का आश्वासन मिलने पर छात्राओं ने कक्षा का संचालन होने दिया।
प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि एक दिन के शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्राओं को राजगीर ले जाया जा रहा है। सुबह बस से छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं रवाना होंगी। बता दें कि स्कूल में छठी से 12 वीं तक 233 छात्राएं नामांकित हैं। भ्रमण पर ले जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्राओं ने हंगामा किया था। बेंच- कुर्सियों को तोड़ डाला। जिला कल्याण अधिकारी ने भ्रमण पर ले जाने का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत किया।