विधायक ने खेल सामग्री की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरबोचहां थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय घरभारा में प्रबंध समिति की बैठक हुई, जिसमें विधायक बेबी कुमारी ने खेल सामग्री और म्यूजिक उपकरणों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि के बावजूद लापरवाही के कारण अच्छे संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की मांग की।

हथौड़ी। बोचहां थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय घरभारा में शुक्रवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें विधायक बेबी कुमारी ने खेल सामग्री एवं म्यूजिक उपकरणों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों की क्लास लगाई। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राशि दी जाती है, लेकिन पदाधिकारियों एवं आपूर्तिकर्ताओं की लापरवाही के कारण उच्च गुणवत्ता की सामग्री नहीं उपलब्ध हो पा रही है। बैठक में मौजूद शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


