डाक विभाग ने तीन मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को डाक विभाग के कार्यक्रम में तीन मेधावी छात्रों शुभम राज, श्रीजन शिवम और अनुपम कुमार को छात्रवृत्ति दी गई। यह 6,000 रुपये की राशि डीनदयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई। छात्रों ने डाक टिकट संग्रह से संबंधित विषयों पर लिखित परीक्षा और प्रोजेक्ट तैयार किया।

डाक विभाग ने तीन मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीन मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि सौंपी गई। छह-छह हजार रुपये की यह छात्रवृत्ति केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत दिया गया। तीनों मेधावी छात्रों शुभम राज, श्रीजन शिवम व अनुपम कुमार को उप डाक अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने राशि से संबंधित चेक सौंपा।तीनों छात्रों ने अलग-अलग ग्रुप में लिखित परीक्षा देने के साथ दिए गए विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। लिखित परीक्षा और प्रोजेक्ट पूरी तरह डाक विभाग द्वारा संचालित डाक टिकट संग्रह से संबंधित थी।

इसमें प्रतिभागियों को भारतीय वैज्ञानिक और अंतरिक्ष मिशन, भारत और ओलंपिक और भारत एज द रेट 2047 विषय पर अपना प्रोजेक्ट तैयार करना था। कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक नटवर लाल, डाक निरीक्षक उत्तर अनुमंडल रंजीत कुमार और डाक निरीक्षक केंद्रीय अनुमंडल गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।