Muzaffarpur News: अर्धनारीश्वर से बर्फानी तक अलौकिक स्वरूप में दिखे बाबा गरीबनाथ
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर बाबा गरीबनाथ का भव्य शृंगार देखने को मिला। दिन में अर्धनारीश्वर के रूप में और रात में बर्फानी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालु देर रात तक मंदिर आते रहे।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा के अवसर पर बाबा गरीबनाथ का अलौकिक शृंगार देखने को मिला। दिन में baba अर्धनारीश्वर के स्वरूप में दिखे तो रात में बाबा बर्फानी के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। बाबा के बर्फानी स्वरूप के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे।
दिन का शृंगार
प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि दिन में नंदी घोष सेवा दल की ओर से बाबा का अर्धनारीश्वर के रूप में शृंगार किया गया। इसके लिए कोलकाता और बेंगलुरु से विशेष फूल मंगाए गए थे। रात में बर्फ की सिल्लियों से बाबा का महाशृंगार किया गया।
अन्य शिवालयों में भी शृंगार
इधर, शहर के अन्य शिवालयों में भी बाबा का शृंगार किया गया। धर्मशाला चौक स्थित महामाया स्थान शिव मंदिर, साहू रोड में बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से, लियो क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर सेंट्रल द्वारा अन्नपूर्णा ढॉढण शक्ति मंदिर, कालीबाड़ी रोड तिनपोखरिया स्थित बालाजी हनुमान मंदिर और शाहू पोखर शिव मंदिर में बाबा बर्फानी के स्वरूप में महाशृंगार हुआ। गोशाला रोड स्थित बाबा अमरनाथ मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान नगर विधायक रंजन कुमार भी मौजूद रहे। गोला रोड दुर्गा स्थान मंदिर में बाबा नीलकंठ महादेव का दोपहर में ही बर्फानी स्वरूप में शृंगार किया गया। मंदिर सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि रात 10 बजे तक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे। ब्रह्मपुरा स्थित सर्वेश्वर नाथ मंदिर में भी सावन पूर्णिमा पर बाबा का अद्भुत शृंगार किया गया।


