भारत विकास परिषद ने लोगों को पिलाया सत्तू
भारत विकास परिषद् की मुजफ्फरपुर शाखा ने बैसाखी एवं सतुआनी के अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर के पास सत्तू का शर्बत वितरण किया। सुबह सात से नौ बजे तक राहगीरों, स्कूली बच्चों और ठेला चालकों को सत्तू पिलाया गया। परिषद् के मुख्य पदाधिकारी और सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद् की मुजफ्फरपुर शाखा ने बैसाखी एवं सतुआनी के अवसर पर मंगलवार को श्री दुर्गा मंदिर गोला रोड के पास सत्तू का शर्बत वितरण किया। सुबह सात से नौ बजे तक लोगों को सत्तू पिलाया गया। इसमें राहगीर, स्कूली बच्चे, ठेला चालक आदि शामिल थे।परिषद् के मुख्य संरक्षक भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, संरक्षक जय प्रकाश चौधरी, अध्यक्ष विनोद कुमार नन्दे, सचिव आमोद कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संस्कार संयोजक शेखर कुमार, संगठन सचिव चंदन कुमार, महिला संयोजिका आशा सिन्हा, मधु चौधरी, संजीता टिकमानी, राजू गुप्ता, पवन कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार बरनवाल, मनीष कुमार सोनी एवं योग परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


