Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSanskriti Valley Institute to Honor 101 Outstanding Individuals in Various Fields

101 लोगों को 23 नंबर को मिलेगा संस्कार नागरिक सम्मान
संक्षेप: मुजफ्फरपुर में संस्कार वैली संस्थान 23 नवंबर को 101 लोगों को संस्कार नागरिक सम्मान से सम्मानित करेगा। यह सम्मान शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, स्वरोजगार, पत्रकारिता, कला और चिकित्सा के क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों को दिया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी।
Mon, 17 Nov 2025 09:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले 101 लोगों को संस्कार वैली संस्थान संस्कार नागरिक सम्मान से सम्मानित करेगा। 23 नवंबर को शहर के दामुचक में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, स्वरोजगार, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, बाल प्रतिभा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों से चयनित लोग सम्मानित किये जाएंगे। संस्कार वैली के नवीन रौशन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश कुमार साथी ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान एवं शहर की बाल प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




