सैनेटाइजेशन का काम दिन-रात जारी, छुट्टी के दिन भी सफाई
लगातार दो दिनों का अवकाश के बावजूद शहर में सफाई का कार्य जारी रहा। झाड़ू लगाने के साथ कूड़े के उठाव का भी काम हुआ। ब्लैक स्टॉप पर जगह-जगह चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इसके अतिरिक्त...

लगातार दो दिनों का अवकाश के बावजूद शहर में सफाई का कार्य जारी रहा। झाड़ू लगाने के साथ कूड़े के उठाव का भी काम हुआ। ब्लैक स्टॉप पर जगह-जगह चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। इसके अतिरिक्त शहर में रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा स्प्रे का भी छिड़काव व सैनेटाइजेशन का कार्य दिन-रात जारी है।
सैनेटाइजेशन के लिए फायर ब्रिगेड विभाग की तीन दमकल को लगाया गया है। एक दमकल वार्ड संख्या 4, 6 व 12 में लगाया गया है। इसके साथ निगम के लिपिक नूर आलम और सुनील कुमार सिन्हा को लगाया है। वहीं, दूसरी टीम वार्ड 29, 31, 32, 33 में लगाया गया है। इस टीम के साथ निगम के विभेषचंद्र ठाकुर और श्यामनंदन प्रसाद को लगाया गया है। वार्ड 47, 48 और 49 में तीसरी टीम को निगम के रोहित कुमार के नेतृत्व में लगाया गया है। अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद के अनुसार सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फॉगिंग और स्प्रे के साथ सैनेटाइजेशन का काम भी रात-दिन जारी है।
