Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री आज महवल में, लेदर एवं फुटवियर पार्क का करेंगे उद्धाटन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित महवल में मेगा लेदर एवं फुटवियर पार्क का उद्घाटन करेंगे। बियाडा द्वारा विकसित इस पार्क की तीन औद्योगिक इकाइयों में जल्द उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कॉमन फैसिलिटी सेंटर का लोकार्पण करेंगे, परिसर की सुविधाओं का जायजा लेंगे और प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Muzaffarpur News: मुख्यमंत्री आज महवल में, लेदर एवं फुटवियर पार्क का करेंगे उद्धाटन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर एवं फुटवियर पार्क का उद्धाटन करेंगे। बियाडा की ओर विकसित इन पार्क में तीन औद्योगिक इकाईयों से भी कल से ही उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा सीएम यहां बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे।डीपीआरओ लोकेश झा ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 बजे महवल पहुंचेंगे। वे यहां एक घंटा 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे पार्क के उद्धाटन के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर मौजूद सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पार्क के पहले परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां उद्योग मंत्री और विभाग के अधिकारी मौखिक और पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पार्क की विशेषताएं बताएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुख्यमंत्री आज महवल में, लेदर एवं फुटवियर पार्क का करेंगे उद्धाटन