समस्तीपुर रेल मंडल ने 12 श्रेणियों में जीते शील्ड
मुजफ्फरपुर में आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह में समस्तीपुर मंडल ने उत्कृष्टता के साथ 12 विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार जीते। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का फल बताया। समस्तीपुर मंडल भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुजफ्फरपुर, वसं। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 70वें रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कामयाबी का झंडा गाड़ते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 के कुल 12 शील्ड जीते। विभिन्न श्रेणियों में मिले शील्ड को डीआरएम ने संबंधित शाखा के अधिकारी से साथ ग्रहण किया। इस मौके पर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण व टीम भावना का परिणाम है। समस्तीपुर मंडल आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


