हिसाब न देने पर आईटी सहायकों का वेतन रुका

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने पर दो लेखापाल सह आईटी सहायकों का वेतन रोक दिया गया है। उन्हें कार्य पूरा करने के बावजूद प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायती राज अधिकारी ने इस मामले में रिपोर्ट भी भेजी है।

हिसाब न देने पर आईटी सहायकों का वेतन रुका

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं उपलब्ध कराने पर दो लेखापाल सह आईटी सहायकों का वेतन बंद कर दिया गया है। कांटी प्रखंड पंचायती राज अधिकारी ने उक्त कार्रवाई की है। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को भी रिपोर्ट भेज दी है। दोनों आइटी सहायकों का दो दिनों का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया गया है।बताया गया है कि लेखापाल सह आईटी सहायक खुशबू और तनु प्रिया को उक्त योजना से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन दोनों के द्वारा 10 मई को बताया गया कि कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मंगलवार तक इसे उपलब्ध नहीं कराया गया।

इससे स्पष्ट है कि महत्वपूर्ण कार्य को लेकर भ्रामक और झूठी जानकारी दी गई। यह वरीय अधिकारी को बरगलाने का मामला है। उन्होंने अविलंब रिपोर्ट देने, अन्यथा संविदा समाप्त करने के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी गई।

Kundan Kumar

लेखक के बारे में

Kundan Kumar

शॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।

करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।

विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।

विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।