Muzaffarpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला किराना व्यवसायी का शव

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: साहेबगंज के आशा पट्टी परसौनी वार्ड-4 में सोमवार रात 26 वर्षीय राजा कुमार का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, पत्नी से विवाद के बाद वह तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

कमरे में फंदे से लटका मिला किराना व्यवसायी का शव
कमरे में फंदे से लटका मिला किराना व्यवसायी का शव

Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के आशा पट्टी परसौनी वार्ड-4 में सुखनंन मठ के समीप सोमवार रात 26 वर्षीय युवक राजा कुमार का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। वह किराना व्यवसायी बालेन्द्र साह का पुत्र था और अपने पिता के व्यवसाय में सहयोग करता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम

सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा कुणाल कुमार और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो पाया कि राजा का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बताया कि राजा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। इसके बाद उसने अपने भाई के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा। मैसेज देखने के बाद संदेह होने पर वह राजा के कमरे के पास पहुंचा तो देखा के कमरे का दरवाजा सहित सभी खिड़की भी बंद है। अनहोनी की आशंका होने पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिजन व आसपास के लोग वहां जुट गए और खिड़की खोल देखा तो पाया कि राजा का शव फंदे से लटा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने बताई पत्नी से विवाद की बात

परिजनों ने बताया कि राजा की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं था, जिस कारण वह मानसिक रूप से बीमार था। इसी बात को लेकर पांच दिन पहले पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद वह अपने मायके पूर्वी चंपारण के केसरिया के सिसवा पटना गांव चली गई थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में था। उधर, घटना की सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस अन्य बिंदुओं पर कर रही जांच

वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृश्यता मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजा कुमार का शव कहां मिला?−
राजा कुमार का शव आशा पट्टी परसौनी वार्ड-4 में सुखनंन मठ के समीप उनके कमरे में मिला।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला किराना व्यवसायी का शव