Muzaffarpur News: लूट का आरोपित महाराजगंज से गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: साहेबगंज पुलिस ने रविवार रात लूट के मामले में सुखल कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। गोपालगंज जिले के बहारन मुखिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनकी बाइक, मोबाइल और 1,700 रुपये लूटे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Muzaffarpur News: साहेबगंज। महाराजगंज से साहेबगंज पुलिस ने लूट के आरोपित सुखल कुमार को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। केस के आईओ अपर थानेदार अशोक राम ने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने के प्यारेपुर निवासी बहारन मुखिया ने पिस्टल के बल पर बाइक, मोबाइल और 1700 नकद लूटने की साहेबगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अपर थानेदार ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा कुणाल कुमार सहित पुलिस बल ने छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

