ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरअब सहसपुर जंक्शन पर भी रुकेगी सद्भावना

अब सहसपुर जंक्शन पर भी रुकेगी सद्भावना

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस को सहसपुर जंक्शन पर भी रोकने का निर्णय लिया है। अगले छह माह तक ट्रेन के वहां ठहराव का निर्णय...

अब सहसपुर जंक्शन पर भी रुकेगी सद्भावना
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 17 Jan 2019 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस को सहसपुर जंक्शन पर भी रोकने का निर्णय लिया है। अगले छह माह तक ट्रेन के वहां ठहराव का निर्णय लिया गया है। सद्भावना एक्सप्रेस 18 जनवरी को रात 12:03 बजे सहसपुर जंक्शन पहुंचेगी। एक मिनट के ठहराव के बाद 12:04 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी के समय ट्रेन सहसपुर जंक्शन पर रात 8:07 बजे पहुंचेगी और 8:08 बजे रवाना हो जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें