ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबिहार विवि में मॉस्को से आयेंगी रसियन भाषा की किताबें

बिहार विवि में मॉस्को से आयेंगी रसियन भाषा की किताबें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में दोबारा खुल रहे रसियन विभाग में रसियन...

बिहार विवि में मॉस्को से आयेंगी रसियन भाषा की किताबें
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 30 Sep 2022 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।

बीआरए बिहार विवि में दोबारा खुल रहे रसियन विभाग में रसियन भाषा की किताबें रूस की राजधानी मॉस्को से आएंगी। रसियन विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसके पॉल ने बताया कि वह किताबें मंगाने के लिए रूस स्थित भारत के दूतावास से संपर्क करेंगे। रसियन विभाग में दस हजार किताबों की अभी जरूरत है।

प्रो. पॉल ने बताया कि विभाग में जो किताबें हैं, वह पुरानी हो गई हैं। हमलोगों ने रसियन विषय का सिलेबस तैयार किया है। नये सिलेबस में कई किताबें रूस से मंगाई जायेंगी। पहले कई किताबें दिल्ली और मुंबई से मिल जाती थीं, लेकिन इस बार मॉस्को से किताबें मंगानी पड़ेंगी। बिहार विवि में लंबे समय से रसियन विभाग बंद था। विवि सेवा आयोग से विभाग में तीन असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के बाद बंद पड़े इस विभाग को दोबारा खोला गया है।

डॉ. पॉल ने बताया कि हमने जो सिलेबस तैयार किया है, उसमें छात्रों को रसियन भाषा सिखाई जायेगी। इसमें छात्रों को रसियन भाषा बोलने और लिखने की जानकारी दी जायेगी। रसियन विभाग में इंटर के बाद ही नामांकन हो सकेगा। नामांकन के लिए 50 प्रतिशत अंक चाहिए। विभाग में सीटों की संख्या 60 तय की गई है। प्रो. पॉल ने बताया कि छात्रों को रसियन से हिन्दी और इंगलिश से रसियन अनुवाद करना भी सिखाया जायेगा। लिखित के साथ मौखिक अभ्यास भी विभाग में छात्रों को कराया जायेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें