ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकोरोना संकट से मुक्ति को किया रुद्राभिषेक

कोरोना संकट से मुक्ति को किया रुद्राभिषेक

वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से मुक्ति और मानवता के कल्याण के लिए रविवार को रुद्राभिषेक किया गया। महामाया स्थान, जूरन छपरा में यह रुद्राभिषेक मिशन भारती रिसर्च इनफॉर्मेशन सेन्टर की ओर से किया...

कोरोना संकट से मुक्ति को किया रुद्राभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 24 May 2020 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से मुक्ति और मानवता के कल्याण के लिए रविवार को रुद्राभिषेक किया गया। महामाया स्थान, जूरन छपरा में यह रुद्राभिषेक मिशन भारती रिसर्च इनफॉर्मेशन सेन्टर की ओर से किया गया। पंडित रंजीत नारायण तिवारी के विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच यजमान डॉ. संजय पंकज, अविनाश तिरंगा, मुकेश त्रिपाठी, सोनू सिंह ने इसे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संपन्न कराया। अविनाश तिरंगा ने बताया कि आज संसार कोरोना तथा कई संकटों से त्रस्त है। यह रुद्राभिषेक सबके स्वस्थ और सुखी रहने के संकल्प के साथ पूरा हुआ है। डॉ. संजय पंकज ने कहा कि यज्ञ, पूजा, प्रार्थना हमारी वैज्ञानिक पद्धति हैं। मंत्र तथा पूजन-सामग्रियों का तन, मन, वातावरण पर त्वरित प्रभाव पड़ता है। सर्वशक्तिमान परमात्मा पर भारत का अटूट विश्वास है। यही विश्वास हमारा सबसे बड़ा बल है। हम कामना करते हैं कि भारत के साथ ही पूरा विश्व इस संकट से शीघ्र ही उबरे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें