सिकंदरपुर में आज होगा हिंदू महासम्मेलन, तैयारी पूरी
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित नव दुर्गा काली मंदिर में रविवार को रुद्राभिषेक सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्य वक्ताओं में दीदी मीनू शर्मा और आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण होगा।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित नव दुर्गा काली मंदिर परिसर में रविवार को रुद्राभिषेक सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से संध्या छह बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम हिंदू जागरण समिति और महाकाल सेवा मंडली के संयुक्त तत्वधान में होगा। रुद्राभिषेक की शुरुआत आचार्य पंडित कमलेश तिवारी करेंगे। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक हिंदू सम्मेलन का अयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता दीदी मीनू शर्मा, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन, विभाग संघचालक चंद्र मोहन खन्ना और आरएसएस के प्रांत सह संपर्क प्रमुख मोहनीश कुमार होंगे। इस सम्मेलन के बाद आरती की जाएगी, जिसमें मुख्य यजमान उज्जवल कुमार बब्बू और कल्पना शर्मा रहेंगी।
संध्या छह बजे से प्रसाद वितरण होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


