ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरशराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए थाने पर हंगामा, पत्नी भी गिरफ्तार

शराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए थाने पर हंगामा, पत्नी भी गिरफ्तार

गिरफ्तार शराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए गुरुवार की दोपहर नगर थाने के बाहर सिकंदरपुर की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक की। इनमें शराब...

शराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए थाने पर हंगामा, पत्नी भी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 28 Oct 2021 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

गिरफ्तार शराब धंधेबाज को छुड़ाने के लिए गुरुवार की दोपहर नगर थाने के बाहर सिकंदरपुर की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक की। इनमें शराब धंधेबाज की पत्नी भी शामिल थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं शांत हुईं और थाने से हटी। हंगामा करने वालों पर एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है।

प्रभारी थानेदार सुनील कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस ने सिकंदरपुर स्थित विनय कुमार उर्फ रिक्की कुमार के घर से 35 कार्टन विदेशी शराब बरामद की थी। विनय मौके से गिरफ्तार किया था। थाने पर उससे पूछताछ की गई। शराब मामले को लेकर पुलिस के बयान पर विनय, उसकी पत्नी पूजा सहित पांच पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, विनय की गिरफ्तारी के बाद दो दर्जन से अधिक महिलाएं थाने पहुंचीं। इनमें धंधेबाज की पत्नी भी थी। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगी। आरोप लगाया कि विनय को पुलिस फंसा रही है। उसके घर से शराब बरामद नहीं हुई है। विनय को पुलिस मुक्त करे। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन सभी धक्का-मुक्की करने लगी। इसपर महिला थाने की थानेदार नीरु कुमारी को दलबल के साथ बुलाया गया। फिर महिलाओं को सख्ती से मौके से हटाया गया। करीब एक घंटे तक नगर थाना के बाहर अफरातफरी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें