कमाडेंट ने किया आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

Feb 07, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन किया और विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। कमांडेंट ने अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और यात्री सुरक्षा से संबंधित कार्यों की सराहना की।

कमाडेंट ने किया आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर का दैनिक निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर, पदाधिकारी और जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन किया। फिर केस डायरी, ड्यूटी रजिस्ट्रर, गिरफ्तारी, रिवकरी, ऑपरेशन अमानत, ऑपरेशन आहट, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर कमांडेंट ने इंस्पेक्टर सहित आरपीएफ पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर के यात्री सुरक्षा संबंधित कार्यों की सराहना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।