
70 हजार के मोबाइल संग जंक्शन से शातिर धराया
संक्षेप:
मुजफ्फरपुर में आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर 02570 क्लोन एक्सप्रेस के यात्री से मोबाइल छीनने वाले शातिर अनिल कुमार सहनी को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया। उसके पास से 70 हजार से अधिक मूल्य के दो मोबाइल बरामद किए...
Sep 04, 2025 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आरपीएफ व जीआरपी ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02570 क्लोन एक्सप्रेस के यात्री से मोबइल छीनकर भाग रहे शातिर को प्लेटफॉर्म पर दबोच लिया। शातिर अनिल कुमार सहनी सकरा थाने के ढोली सकरा मुसुपुर का है। उसके पास से 70 हजार से अधिक मूल्य का दो मोबाइल बरामद किया गया। छानबीन के बाद शातिर को आरपीएफ ने जीआर को सौंप दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। शातिर को पकड़ने में जीआरपी के जमादार शशि भूषण, आरक्षी अनिल कुमार चौधरी व स्वेता लोधी शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




