Muzaffarpur News: झपहां में तलवार दिखा गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सीतामढ़ी हाईवे पर तलवार के दम पर गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली का मामला सामने आया है। अहियापुर थाने में रंगदारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक युवक मुन्ना सहनी को गिरफ्तार किया है, और अन्य आरोपितों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Muzaffarpur News: झपहां में तलवार दिखा गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीतामढ़ी हाईवे पर तलवार के दम पर गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर अहियापुर थाने में रंगदारी की धारा में एसआई श्रुतिधर शर्मा की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें मुन्ना सहनी को नामजद आरोपित बनाया गया है। जबरन वसूली करने वाले मुन्ना के अन्य साथियों की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।एसआई श्रुतिधर शर्मा ने बताया कि हाल में कई दिनों से झपहां के पास तलवार के दम पर जबरन गाड़ियों को घेरकर वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। बीते गुरुवार को भी राहगीरों से इसी तरह की शिकायत मिली।

इसके बाद तत्काल झपहां की ओर गश्ती दल के साथ निकले। झपहां में एक निजी स्कूल के पास कुछ लोगों को देखा गया। पुलिस को देखकर अन्य लोग भाग गए। एक युवक तलवार के साथ पकड़ा गया। उससे नाम-पता पूछा गया तो उसने झपहां डीह गांव निवासी मुन्ना सहनी बताया। पुलिस जवानों ने उसके हाथ का तलवार जब्त कर लिया। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कोई शिकायतकर्ता नहीं मिला। इसके बाद आरोपित को थाने लाया गया। शाम छह बजे के बाद सीतामढ़ी एनएच पर सुनसान जगह तलवार लेकर गाड़ियों को घेरकर वसूली करना रंगदारी का मामला बनता है। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मुन्ना के सहयोगियों व साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: झपहां में तलवार दिखा गाड़ियों को घेरकर जबरन वसूली