नशीली दवा मिला गन्ने का जूस पिला ई-रिक्शा चालक से लूटपाट
मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा चालक विजय कुमार राय को नशीली दवा मिला गन्ने का जूस पिलाकर बेहोश कर दिया गया। बदमाशों ने उसकी ई-रिक्शा, 5500 रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। विजय को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी ई-रिक्शा चालक विजय कुमार राय को नशीली दवा मिला गन्ने का जूस पिलाकर बेहोश होने पर बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने उससे ई-रिक्शा, 55 सौ रुपये नकद व मोबाइल लूट लिए। विजय को बेहोशी की हालत में जीरोमाईल इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया।मामले में उसने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। आवेदन में कहा कि वह गरहां में यात्री को लेकर गए थे। वहां बदमाशों ने ई-रिक्शा भाड़ा पर लिया। कुछ दूर आगे रास्ते में उन्हें गन्ने का जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया।
इससे वह बेहोश हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


