Muzaffarpur News: घर से आभूषण सहित 10 लाख की संपत्ति चोरी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सरैया के पैगंबरपुर निवासी गणेश साह के घर से चोरों ने लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। गर्मी के कारण परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और चोरों की पहचान के लिए डॉग स्क्वायड टीम को भी लगाया।
घर से आभूषण सहित 10 लाख की संपत्ति चोरी
Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैगंबरपुर निवासी गणेश साह के घर से रविवार की देर रात चोरों ने नकदी व आभूषण समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर सोमवार की सुबह थानेदार देवेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल ने जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। थानेदार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।


