Muzaffarpur News: महिला की चेन छीनी, हथियार लहराते भागे अपराधी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने प्रियंका सिंह से उनके गले से सोने की चेन छिन ली। पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन बदमाश फरार हो गए। चेन की कीमत तीन लाख रुपये थी।

Muzaffarpur News: महिला की चेन छीनी, हथियार लहराते भागे अपराधी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रमना देवी मंदिर के समीप शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर कच्ची-पक्की ओपी की शेरपुर निवासी प्रियंका सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए हरिसभा चौक की ओर फरार हो गए। पीड़िता प्रियंका सिंह अपने पति विवेक कुमार और बच्चों के साथ मार्केट से शेरपुर स्थित घर लौट रही थी।

घटना का विवरण

पीड़िता ने बताया गया कि घर जाने के दौरान देवी मंदिर के पास वि चाट पैक करा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले से की सोने की चेन झपट ली। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा खुला था। प्रियंका ने शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हथियार लहराते हुए भागने लगा। इसके बाद उनके पति विवेक ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया। हरिसभा चौक पर रेड लाइट होने के कारण बदमाश राधाकृष्ण मंदिर वाली गली रज्जू साह लेन में बाइक मोड़कर फरार हो गए। प्रियंका बताया चेन की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। मां ने शादी के समय चेन गिफ्ट दी थी। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 को लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने पीड़िता का बयान रिकॉर्ड कर थाने में आवेदन देने की बात कह चली गई。

पिछली घटनाएं

तीन दिन पहले हरिसभा चौक पर छीनी थी चेन

तीन दिनों पहले बुधवार को बाइकर्स गैंग ने मिठनपुरा थाना के हरिसभा चौक पर ई-रिक्शा पर सवार सारण जिले के हसनपुर निवासी सीमा देवी के गले से मंगलसूत्री और पर्स झपट ली थी। पर्स में एक मोबाइल और सोने की चेन थी। सीमा देवी छपरा से अपने मित्र के यहां आई हुई थी। महिला मित्र के साथ वह मोतीझील से खरीदारी कर लौट रही थी। इसी दौरान घटना हुई थी। सीमा ने बदमाशों का जो हुलिया बताया है, उससे शनिवार की रात चेन छिनतई करने वाले बदमाशों का हुलिया मेल खा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रियंका सिंह से चेन कब और कैसे छीनी गई?−
प्रियंका सिंह से चेन शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर छीनी गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: महिला की चेन छीनी, हथियार लहराते भागे अपराधी