चमकाने का झांसा देकर पांच लाख के जेवर ले भाग ठग
मुजफ्फरपुर में मनियारी थाने के पास दो बाइक सवार ठगों ने अजय कुमार के घर पर आकर बर्तन और जेवर साफ करने का झांसा दिया। ठगों ने सोने के कंगन समेत अन्य गहने चुरा लिए, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। अजय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज भी प्रदान किया है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाने के हरिशंकर मनियारी सिलौत स्टेशन के पास अजय कुमार के घर पहुंचे बाइक सवार दो ठग बर्तन व जेवर चमकाने की बात कह कंगन समेत अन्य गहने लेकर भाग निकले। गहने की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। अजय कुमार ने इसकी लिखित शिकायत मनियारी थाना में की है। साथ ही सीसीटीवी का फुटेज भी सौंपा है। मनियारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जाएगा।थाने में दिए आवेदन में अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर एक बाइक से दो युवक आए।
एक सड़क पर खड़ा था, दूसरा घर में आकर मां से बर्तन और जेवर साफ करने की बात कही। मां झांसे में आ गई और बर्तन साफ कराने के बाद सोने के कंगन व अन्य गहने दे दिए। उसके बाद युवक ने फोन पर कहा की दवा लाया हूं। इसके बाद मग में जेवर रखकर बरामदे तक आया और साथी के साथ बाइक से भाग निकला।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Sanjay Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


