घर से नकद सहित लाखों की संपत्ति चोरी
Vinod Paswan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
कोदरिया मांगों गांव के रामबालक राम के घर में बुधवार रात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चुराई। छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने एक लाख बीस हजार नकद और गहने चुरा लिए। रामबालक राम ने थाना में आवेदन दिया है और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरिया मांगों गांव निवासी रामबालक राम के घर से बुधवार की रात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्सा में रखे एक लाख बीस हजार नकद व गहने की चोरी कर फरार हो गए। गृहस्वामी रामबालक राम ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:परिजन सोते रहे चोर उड़ा ले गए आभूषण, नगदी
लेखक के बारे में
Vinod Paswanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


