घर से नकद सहित आभूषण की चोरी, दो गिरफ्तार
गोरौल नगर पंचायत के वार्ड 9 में शनिवार को दो चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर लाखों की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने बैग में रखे गहने और 6000 रुपये नकद चुराए। ग्रामीणों ने शोर मचाने पर चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गोरौल। नगर पंचायत के गोरौल गांव वार्ड 9 में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने घर में घुसकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर नीलू देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब 12 बजे दिन में दो युवक घर में घुस गए। बैग में रखे गहने सहित 6 हजार नकद लेकर फरार हो गए। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पीछा कर पकड़ लिया, जिसके बाद मुख्य पार्षद नागेंद्र दास के साथ वहां पहुंची। दोनों युवकों की तलाशी लेने पर चांदी की बिछिया एवं 2800 रुपया नकद बरामद हुआ। दोनों चोर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी निवासी सोम कपूर एवं महुआ थाने के गंगा हरपुर निवासी लीडो कुमार है।
बताया जाता है कि दोनों युवक गांव में चिड़िया एवं लुक्खी मारने के अलावा भीख मांगते थे। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


