ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमिठनपुरा के गर्ल्स हॉस्टल में चोरी, लड़कियों ने किया हंगामा

मिठनपुरा के गर्ल्स हॉस्टल में चोरी, लड़कियों ने किया हंगामा

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरी लेन नंबर एक स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दो छात्राओं के कमरे में चोरी हो गई है। दोनों छात्रा पूर्वी चंपारण के के अरेराज संग्रामपुर की रहने वाली है। उनका कमरा...

मिठनपुरा के गर्ल्स हॉस्टल में चोरी, लड़कियों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 31 Aug 2020 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरी लेन नंबर एक स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दो छात्राओं के कमरे में चोरी हो गई है। दोनों छात्रा पूर्वी चंपारण के के अरेराज संग्रामपुर की रहने वाली है। उनका कमरा करीब चार माह से बंद था। दोनों लॉकडाउन के दौरान अपने गांव चली गई थीं। सोमवार को घर से सामान लेने आयी तो चोरी की जानकारी हुई। मामले में हॉस्टल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छात्राओं ने हंगामा किया और फिर मिठनपुरा पुलिस से मामले की शिकायत की।छात्रा प्रियम ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह अपने गांव संग्रामपुर चली गई थी। सोमवार को सामान लेने अपने पिता के साथ आयी थी। देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। पेटी में रखा सारा सामान फर्श पर बिखरा है। उसने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। उनलोगों ने संज्ञान नहीं लिया। संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद उनलोगों ने नाराजगी जाहिर की। बताया कि उसका और उसकी बहन प्रियांशी के कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसकी पेटी से करीब चार हजार नकदी और कई कीमती कपड़े गायब थे। बताया जाता है कि हॉस्टल से गार्ड को हटा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें