
बंद घर का ताला तोड़कर बीस हजार की संपत्ति चोरी
संक्षेप:
पारू के दाउदपुर गांव में 24 जुलाई की रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब बीस हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी शशिरंजन कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। घर में एक शिक्षक किराए पर रहते हैं,...
Aug 13, 2025 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
पारू। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में 24 जुलाई की रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब बीस हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी शशिरंजन कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि वे सपरिवार पकड़ी में रहते हैं। घर में एक शिक्षक किराए में रहते हैं। घटना की रात उक्त शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पोखरैरा गए थे। घर के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी में दो चोरों की तस्वीर कैद है। पुलिस ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




