वर-वधू समारोह के दौरान 50 लाख रुपये के जेवर चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में कंपनीबाग रोड स्थित मुजफ्फरपुर क्लब में सोमवार रात एक वर-वधू समारोह के दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। समारोह के दौरान करीब 50 लाख रुपये के आभूषण चुराए गए। घटना से अफरातफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कंपनीबाग रोड स्थित मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित वर-वधू समारोह के दौरान सोमवार देर रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने समारोह के दौरान करीब 50 लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया गया कि शहर के एक बड़े कॉलेज के प्राचार्य के बेटे की शादी के बाद क्लब में वर-वधू समारोह आयोजित था। इस दौरान जेवर से भरे बैग को लेकर शातिर भाग निकले।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


