शिपाहापुर में महिला से चेन छीनी, बदमाश धराया
मुजफ्फरपुर के शिपाहापुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाया, जिससे स्थानीय लोग जुट गए। एक बदमाश भाग निकला, जबकि दूसरा भीड़ के हाथों पकड़ा गया और उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शिपाहापुर में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वहीं, भागने के दौरान एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दबोच लिया, जबकि उसका साथी चेन लेकर फरार हो गया। पकड़े गए शातिर की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला शिपहापुर इलाके से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच ली। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बाइक का रास्ता घेर लिया।
घेराबंदी देख बाइक चला रहा बदमाश तेजी से गाड़ी घुमाकर भाग निकला। लेकिन, पीछे बैठा युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। बताया गया कि भीड़ की पिटाई में युवक की कॉलर बोन टूट गया है। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उससे पूछताछ कर रही है, ताकि फरार बदमाश और लूटी गई चेन का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



