Muzaffarpur News: बाइकर्स गैंग ने गहने व कैश वाला बैग छीना
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर के भिखनपुर में बाइक सवार अपराधियों ने धीरेंद्र कुमार से बैग छीन लिया जिसमें गहने और 15,000 रुपये नकद थे। धीरेंद्र ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के भिखनपुर में बाइक सवार अपराधियों शिवराहां चतुर्भुज निवासी धीरेंद्र कुमार को घेरकर गहने व कैश वाला बैग छीन लिया। इसको लेकर धीरेंद्र ने अहियापुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।धीरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि 20 अगस्त की रात वह अपना इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने भिखनपुर में डीलर विश्वनाथ साह के घर पास पीछा करके घेर लिया। अपराधियों ने उनसे बैग छीन लिया। बैग में कान की बाली, पायल और 15 हजार रुपये नकद थे। छिनतई के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए।
थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


