ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुआवजा की मांग पर राजद ने खोला मोर्चा

मुआवजा की मांग पर राजद ने खोला मोर्चा

बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग पर राजद ने मोर्चा खोल दिया है। प्रखंड की नकनेमा गांव में गुरुवार को राजद के किसान प्रकोष्ठ की बैठक में बाढ़ और बरसात से नष्ट हुई सब्जी, मक्का, धान और ...

मुआवजा की मांग पर राजद ने खोला मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 25 Jul 2019 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग पर राजद ने मोर्चा खोल दिया है। प्रखंड की नकनेमा गांव में गुरुवार को राजद के किसान प्रकोष्ठ की बैठक में बाढ़ और बरसात से नष्ट हुई सब्जी, मक्का, धान और फूलगोभी के बीज उत्पादक किसानों की पहचान करके उनको मुआवजा देने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त मीनापुर की सभी पंचायतों को फसल बीमा का लाभ देने की मांग की गई है। सच्चिदानन्द कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान विक्रांत यादव, राजगीर राम, रामप्रवेश दास, रामसागर ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, जयराम प्रकाश, सुभाष प्रसाद, रामजान अंसारी, सत्यनारायण सहनी, राजकिशोर प्रसाद और कृष्ण मोहन प्रसाद भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें