Muzaffarpur News: राजद की बैठक में एमएलसी चुनाव पर चर्चा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: सुजावलपुर विश्राम भवन में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई, जिसमे पूर्व विधायक लालबाबू राम ने एमएलसी चुनाव और पंचायत अध्यक्षों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय रहने और जनता को राजद की नीति से अवगत कराने का आह्वान किया।

Muzaffarpur News: सकरा। सुजावलपुर विश्राम भवन परिसर में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक लालबाबू राम ने एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही पंचायत अध्यक्षों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी तन्मयता से काम करना है। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को राजद की नीति से अवगत कराने का आह्वान किया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम आदि थे।

