Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRising Crime Thieves in Muzaffarpur Targeting Victims in Daylight
चर्च रोड में चैपमैन स्कूल की परिचारिका के गले से चेन झपटी

चर्च रोड में चैपमैन स्कूल की परिचारिका के गले से चेन झपटी

संक्षेप:

- यहां भी पल्सर बाइक से ही दो झपटमारों ने दिया घटना को अंजाम -

Sep 12, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में बेखौफ झपटमारों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिनों में ताबड़तोड़ किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे। शुक्रवार को मिठनपुरा इलाके में झपटमारी हुई। यहां पल्सर बाइक सवार दो झपटमारों ने चैपमैन स्कूल की परिचारिका नीलू जायसवाल के गले से सोने की चेन झपट ली। एक दिन पहले गुरुवार को भी कचहरी गेट के पास व्यवसायी की चेन झपटने वाले भी पल्सर बाइक पर ही सवार थे। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहान की निवासी नीलू सुबह करीब 9:20 बजे रामबाग चाकबासू स्थित किराये के मकान से पैदल चैपमैन स्कूल जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब वह चर्च रोड चकबासु गली स्थित एके दास के क्लीनिक के पास पहुंची तो पल्सर पर सवार दो बदमाश आए चेन झपट कर तेजी से पीएंडटी चौक की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मिठनपुरा थानेदार पुलिस टीम के साथ पहुंची। चैपमैन स्कूल से पीएंडटी चौक तक एक दर्जन से अधिक दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसमें पल्सर बाइक सवार दोनों झपटमार दिख रहे हैं। उनके हुलिये से लग रहा है कि पहले कलमबाग और कंपनीबाग में भी इन्हीं झपटमारों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता नीलू ने बताया कि उसकी चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये के आसपास होगी। इधर, थानेदार संतोष कुमार पंकज ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। रणनीति के तहत सुबह में ही झपटमारी कर रहे अपराधी अपराधियों की रणनीति के आगे पुलिस की रणनीति फेल साबित हो रही है। अपराधी योजनाबद्ध तरीके से झपटमारी के लिए ज्यादातर सुबह के समय का चयन कर रहे हैं। वजह यह है कि सुबह के समय पुलिस की सतर्कता शून्य होती है। दूसरा ट्रैफिक नहीं होता। इससे अपराधियों को झपटमारी कर भागने में आसानी होती है। अपराधियों की इस रणनीति की तरफ पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। इसलिए अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और वे सार्वजनिक और वीआईपी क्षेत्रों से भी झपटमारी कर आसानी से भाग निकलते हैं। पुलिस बाद में लकीर पीटती रह जाती है। शहरवासी सुबह के समय गश्ती तेज करने की मांग उठाने लगे हैं।