Muzaffarpur News: कांवर यात्रा : इस बार 25 फीसदी तक बढ़ जाएगा खर्च

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की कांवर यात्रा पर महंगाई का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कांवरों की कीमत में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि अन्य सामग्रियों की कीमत भी बढ़ गई है। पिछले वर्ष कांवर यात्रा पर तीन हजार रुपये का खर्च इस वर्ष बढ़कर चार हजार रुपये होने का अनुमान है।

Muzaffarpur News: कांवर यात्रा : इस बार 25 फीसदी तक बढ़ जाएगा खर्च

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस सावन कांवर यात्रा पर महंगाई की मार भी दिखेगी। कांवर यात्रा पर 25 फीसदी तक खर्च बढ़ गया है। कांवर की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ गयी है। होजियरी के कपड़े 15 फीसदी तक महंगे हो गये हैं। पेट्रोल के महंगा होने से भाड़े में भी 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। कांवरियों के अनुसार पिछले वर्ष तीन हजार रुपये कांवर यात्रा पर खर्च हुए थे। इसबार इसके चार हजार पार कर जाने का अनुमान है।

महंगा हुआ कांवर

सरैयागंज के कांवर विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि इसबार कांवर बनाने की सभी सामग्रियां महंगी हो गई हैं। कांवर की कीमत 25 फीसदी तक बढ़ गई है। कांवर बनाने में उपयोग होने वाला बांस का फट्ठी बंगाल से मंगाया गया है। बीते वर्ष 70 रुपये में एक मिलती थी, इसबार सौ रुपये में मिला है। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में बढ़ोतरी से प्लास्टिक की बनी शंकर-पार्वती की मूर्ति, प्लास्टिक की डोरी, पट्टी, नाग, लैस आदि की कीमत 20 फीसदी तक की बढ़ गई है।

होजियरी सामानों की कीमत भी बढ़ी

विक्रेता अमन कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 180 रुपये में मिलने वाला सामान्य कांवर इसबार 225 रुपये में मिलेगा। कलश उठाने वाला कांवर लोग ऑर्डर पर तैयार करवाते हैं। बीते वर्ष यह पांच सौ से पांच हजार रुपये तक में बिका था। इसकी कीमत भी 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गई है।

अघोरिया बाजार में रेडीमेड कपड़ा के विक्रेता तरणजीत सिंह ने बताया कि अप्रैल से ही होजियरी सामानों की कीमत 15 फीसदी तक बढ़ गई है। बनियान, सूती पैंट, गमछा, झोला आदि पर 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई हैं। सलवार सूट, सूती साड़ी की कीमत भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। सूतापट्टी में रेडीमेड के थोक विक्रेता प्रभुनारायण गुप्ता ने बताया कि रेडीमेड बनियान, गमछा, झोला की कीमत कपंनियों ने ही बढ़ा दी है।

पहलेजा का भाड़ा

एक कार संचालक प्रवीर कुमार ने बताया कि सावन में ज्यादातर कांवरिया रिजर्व कर सामूहिक रूप में पहलेजा घाट जाते हैं। सात सीटर कार पिछले वर्ष दो हजार में जाता था, इसबार तीन हजार रुपये पड़ेगा। तीन सौ रुपये एक व्यक्ति का भाड़ा पड़ता था, इसबार चार सौ रुपये पड़ जा रहा है।

FAQs

इस बार कांवर यात्रा पर खर्च कितना बढ़ गया है?
कांवर यात्रा पर 25 फीसदी तक खर्च बढ़ गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।