Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRevenue Employee Caught Taking Bribe of 20 000 in Muzaffarpur
रिश्वतखोरी में गिरफ्तार कर्मचारी पर चलेगा मुकदमा

रिश्वतखोरी में गिरफ्तार कर्मचारी पर चलेगा मुकदमा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में, राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को दाखिल-खारिज और जमीन संबंधित कार्यों में सुधार के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। निगरानी विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। अब उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Nov 25, 2025 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। दाखिल-खारिज और जमीन संबंधित कार्यों में सुधार के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए साहेबगंज अंचल के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार पर मुकदमा चलेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने डीएम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही आरोपित कर्मचारी पर अभियोजन की स्वीकृति प्रदान करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बताया कि आरोपित राजस्व कर्मचारी पकड़ी बसारत हलका में कार्यरत था। इस दौरान निगरानी विभाग को स्थानीय नवीन कुमार की ओर से शिकायत की गई थी। इसमें बताया कि दाखिल खारिज और जमीन से संबंधित कागजात में सुधार करने के नाम पर राजस्व कर्मचारी के द्वारा उनसे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निगरानी विभाग ने इसका सत्यापन किया और मामला सही पाया गया। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। फिर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जेल में बंद है। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आरोपित एक लोक सेवक हैं। इनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन चलाने के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने केस से जुड़े सभी कागजात और साक्ष्य पूर्व में जिला प्रशासन को भेजने की बात कही और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।