Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRevenue Department Launches Mega Campaign for Land Record Improvement

राजस्व महा अभियान : भू-धारकों को किया जा रहा जागरूक
संक्षेप:
मीनापुर में राजस्व विभाग के ओएसडी मणिभूषण ने सीओ के साथ राजस्व महा अभियान की तैयारी की समीक्षा की। भूधारकों को माइकिंग के जरिए जागरूक किया जा रहा है। 16 अगस्त से यह अभियान घर-घर जाकर जमाबंदी में सुधार...
Aug 13, 2025 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मीनापुर। अंचल कार्यालय में बुधवार को राजस्व विभाग के ओएसडी मणिभूषण ने सीओ के साथ राजस्व महा अभियान की तैयारी की समीक्षा की। सीओ कुणाल कुमार गौरव ने बताया कि माइकिंग कराकर भूधारकों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को भी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी डॉली कुमारी मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त से राजस्व विभाग घर-घर पहुंच कर जमाबंदी में सुधार के लिए अभियान चला रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




