ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरविवि व कॉलेजों में रिटायर कर्मियों की होगी बहाली

विवि व कॉलेजों में रिटायर कर्मियों की होगी बहाली

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय व कॉलेजों में कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए रिटायर कर्मचारियों से काम लिया जाएगा। आउटसोर्स पर इन रिटायर कर्मियों की बहाली होगी। इसमें अंतिम दो साल के दौरान...

विवि व कॉलेजों में रिटायर कर्मियों की होगी बहाली
मुजफ्फरपुर | वरीय संवाददाताTue, 28 Jan 2020 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय व कॉलेजों में कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए रिटायर कर्मचारियों से काम लिया जाएगा। आउटसोर्स पर इन रिटायर कर्मियों की बहाली होगी। इसमें अंतिम दो साल के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की बहाली की जाएगी। 
सरकार की ओर से विवि को पत्र आने के बाद इनकी तैयारी शुरू हो गई है। विवि सहित विवि के पांच जिलों में कर्मचारियों की काफी कमी है। करीब तीन हजार कर्मचारियों के पद खाली हैं। कई कॉलेजों में दो से तीन कर्मचारियों से काम चल रहा है। जबकि कई विभाग चल रहे हैं। इसके कारण कई कार्य भी प्रभावित होते हैं। नैक मूल्यांकन में कॉलेजों को काफी परेशानी होती है। परीक्षा के दौरान व पेंडिंग रिजल्ट क्लीयर करने के दौरान कई बार कॉलेज कर्मचारियों की कमी का जिक्र कर चुके हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि रिटायर कर्मियों से काम लिया जाए। वर्ष 2018 व 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को रखा जाएगा। इसके लिए विवि में पदों के आधार पर आवेदन मंगाये जाएंगे। विवि में आवेदन के आधार पर ये बहाली की जाएगी। इसके लिए विवि में पदों की संख्या का पता किया जा रहा है। हालांकि, बहाली की प्रक्रिया क्या होगी और मानदेय क्या होगा, इसके लिए विवि को राज्य सरकार के निर्देश का इंतजार है।बताया जा रहा है कि विवि कर्मचारियों की कमी को जल्द दूर करेगा  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें