डीएसी नंबर गलत बता गैस एजेंसी ने नहीं दिया सिलेंडर

Somnath Satyom हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में, सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रज किशोर को गैस एजेंसी ने डीएसी नंबर होने के बावजूद गैस सिलेंडर की आपूर्ति से मना कर दिया। एजेंसी के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया और शिकायत करने पर सुनवाई नहीं की। ब्रज किशोर ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को ई-मेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

डीएसी नंबर गलत बता गैस एजेंसी ने नहीं दिया सिलेंडर

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर से सटे दामोदरपुर के ओमनगर निवासी एमआईटी के सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रज किशोर को गैस एजेंसी डीएसी नंबर होने के बावजूद गैस की आपूर्ति नहीं कर रहा है। वेंडर ने डीएसी नंबर को ही गलत बता दिया। जब इसकी तहकीकात करने एजेंसी कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ एजेंसी के कार्यालय के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया। गैस सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद ब्रज किशोर ने जिलाधिकारी, एसडीओ पश्चिमी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ई-मेल भेजकर शिकायत की है। साथ ही एलपीजी के कार्यपालक निदेशक को भी अपनी शिकायत सभी दस्तावेज के साथ भेजा है। ब्रज किशोर ने बताया कि 23 अप्रैल को रिफिलिंग के लिए बुकिंग की थी।

27 अप्रैल को गैस कंपनी की ओर से डीएसी नंबर मोबाइल पर आया। इसके बाद वह वेंडर को गैस सिलेंडर आपूर्ति के लिए कहा तो वह डीएसी नंबर को ही अवैध बता दिया। इसकी शिकायत करने दामोदरपुर स्थित गैस एजेंसी पहुंचे। वहां उनके साथ दुर्व्यवाहर किया गया। कहा गया कि जिसके नाम पर गैस कनेक्शन है, उन्हें लेकर आए, अन्यथा उनकी शिकायत नहीं सुनी जाएगी। साथ ही एजेंसी की ओर से उन्हें एक पर्ची पर यह जानकारी लिखित तौर पर भी दिया गया। इसके बाद वह गैस की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी, एसडीओ पश्चिमी और आपूर्ति पदाधिकारी से की है। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।