निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिली पेंशन, चेहरे पर लौटी खुशी

Feb 28, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की तीन महीने से बंद पेंशन अब होली से पहले मिल जाएगी। 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर के बाद नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सभी पेंशनभोगियों को जल्द वेतन और पेंशन देने का आश्वासन दिया है।

निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिली पेंशन, चेहरे पर लौटी खुशी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की दुश्वारी दूर होने वाली है। तीन महीने से बंद पेंशन के कारण दवा-इलाज और जीवनयापन को परेशान बुजुर्गों को होली से पहले पैसे मिलेंगे। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में इनकी समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने इसपर त्वरित संज्ञान लिया है। शुक्रवार को पेंशनभोगियों के साथ ही नगर निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने नगर आयुक्त के साथ ही अखबार के प्रति आभार जताया। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि होली के पहले सबको वेतन व पेंशन देने का प्रयास है। बता दें कि पेंशन बंद होने से सेवानिवृत्त कर्मियों व उनके परिवारों की परेशानी को लेकर बीते 23 फरवरी को ‘हिन्दुस्तान’ में ‘तीन माह से पेंशन बंद, जख्म बन चुका नासूर, पर्व से पहले मिले पैसे तो दुश्वारियां हो दूर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।

करीब 600 सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन या उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन मिलती है। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया। कहा कि अब तक 300 कर्मियों की पेंशन आ गई है। बचे पेंशनधारियों को भी पर्व से पहले पेंशन मिल जाए तो बेहतर होगा। जनवरी का बकाया वेतन मिल गया है। फरवरी का भी वेतन जल्दी मिल जाएगा। इसको लेकर निगम के स्तर पर जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बयान : पेंशन व वेतन से जुड़ी फाइलों को निष्पादित कर रहे हैं। जो बची है, उसे भी जल्दी पूरा कर दिया जाएगा। प्रयास है कि होली के पहले सबको वेतन या पेंशन मिल जाए। इस सप्ताह सभी फाइल क्लियर हो जाएगी। - ऋतुराज प्रताप सिंह, नगर आयुक्त

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।