शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट से 18.15 लाख की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट ब्रजेश कुमार सिंह को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने 18.15 लाख रुपये की ठगी की। ब्रजेश ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ठगों ने एक ऐप के जरिए निवेश के नाम पर पैसे मांगे और बाद में उसे व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट से 18.15 लाख की ठगी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के बीबीगंज आनंदपुरी मोहल्ला निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट ब्रजेश कुमार सिंह को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर शातिरों ने 18.15 लाख रुपये की ठगी कर ली है। उन्होंने इसको लेकर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ठगी के शिकार ब्रजेश ने पुलिस को बताया है कि वह शेयर ट्रेडिंग में निवेश को इच्छुक थे। इसी कड़ी में बीते 18 मार्च उसे फनसोल सेक्युरिटीज प्रा.लि. नामक संस्थान का पता चला। जो शेयर ट्रेडिंग में लाभ का वादा करती थी।

इसके बाद ब्रजेश को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें पहले से 120 सदस्य थे। इस ग्रुप का एडमिन गुल टेक चांदनी और अनन्या कुलकर्णी थी। दोनों ने ब्रजेश को प्ले स्टोर से ‘फिनसोलगो’ नाम का ऐप डाउनलोड कराया। इसी ऐप के माध्यम से 24 मार्च को पहले 15 हजार रुपये निवेश कराया। इस निवेश पर सॉफ्टवेयर ने खुद ही 3200 शेयर ब्रजेश के नाम दिखा दिए। फिर 30 मार्च को तीन लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए किंग्स इंटरप्राइजेज के खाते में डलवाए गए। शॉफ्टवेयर ने बिना अनुमति के एक अप्रैल को 60 हजार शेयर ब्रजेश के नाम आवंटित कर दिया। इसको लेकर आपत्ति करने पर व्हाट्सएप पर बताया गया कि यदि पैसे नहीं भरे तो पुराना निवेश ब्लॉक कर दिया जाएगा। तब विवश हो चुके ब्रजेश से जुकेन यूनी प्रोडक्ट नाम के खाते में 15 लाख रुपये लिए गए।इसके बाद शॉफ्टवेयर ने करीब तीन लाख शेयर बगैर अनुमति के फिर से ब्रजेश के नाम आवंटित कर दिया। इसके लिए 11 लाख रुपये की मांग की गई। फिर से धमकी दी गई कि रुपये नहीं भेजे तो पूर्व में किए गए सारे निवेश ब्लॉक कर दिया जाएगा। जब ब्रजेश ने इसका विरोध किया तो उसे व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया गया। ब्रजेश ने बीते साल 30 सितंबर को एयरफोर्स से रिटायर्ड किया था। सेवानिवृत्ति के बाद मिली राशि में से ब्रजेश से साइबर शातिरों ने शियर में निवेश के नाम पर 18.15 लाख रुपये की ठगी कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।