
पेयजल को लेकर सड़क पर उतरे
मुरौल के वार्ड 9 और 10 के निवासियों ने पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क को जाम कर दिया और चार घंटे तक सड़क पर रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के...
मुरौल,एक संवाददाता नगर पंचायत वार्ड 9 व 10 के बाशिंदे पेयजल को लेकर गुरुवार को सड़क पर उतर गए। नेमापुर सेढ़ा टोला में मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग लाठी-डंडे से लैस थे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर सकरा पुलिस लौट गई। उसके बाद नगर पंचायत के ईओ के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। रामबालक पासवान, राजकिशोर साह, सीताराम, लखिया देवी, प्रमोद पोद्दार, उषा देवी आदि ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद से वार्ड नौ और दस के लोग पेजयल की समस्या से परेशान हैं।

दूसरी पंचायत से पानी की सप्लाई होती थी, वह भी बंद कर दिया गया है। भीषण गर्मी में लोग बिशनपुर बखरी पंचायत क्षेत्र से पानी लाने को मजबूर हैं। कई बार पार्षदों से समस्या बताया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इधर, ईओ कल्पना कुमारी ने बताया कि शीघ्र वार्ड में सबमर्सिबल गड़वा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


