Muzaffarpur News: बोचहां में पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: बोचहां के आदिगोपालपुर पंचायत के वार्ड एक और दो में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या पर विरोध किया। वार्ड सदस्य रंगीला देवी ने पीएचडी विभाग से समाधान की मांग की। पानी टंकी में रिसाव और लो-वोल्टेज की समस्या से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पीएचडी के अभियंता ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । आदिगोपालपुर पंचायत के वार्ड एक और दो में पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा किया। वार्ड सदस्य रंगीला देवी ने पीएचडी विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि वार्ड एक स्थित पानी टंकी को चूहे ने कुतर दिया है, जिससे लगातार रिसाव हो रहा है। वार्ड एक और दो के अन्य हिस्सों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे मोटर काम नहीं करता। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पीएचडी के कनीय अभियंता श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।


