Residents Demand Local Polling Station in Ali Nagar Tola Aurai डीएम से मतदान केंद्र का भवन बदलने की मांग, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsResidents Demand Local Polling Station in Ali Nagar Tola Aurai

डीएम से मतदान केंद्र का भवन बदलने की मांग

औराई प्रखंड की भरथुआ पंचायत के अली नगर टोला के निवासियों ने मतदान केंद्र को अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की है। वर्तमान में, 695 मतदाताओं को तीन किलोमीटर दूर मतदान करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 10 Aug 2025 08:20 PM
share Share
Follow Us on
डीएम से मतदान केंद्र का भवन बदलने की मांग

औराई, एसं। प्रखंड की भरथुआ पंचायत के अली नगर टोला के लोगों ने मतदान केंद्र संख्या-73 को अपने टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में करने की मांग डीएम, उप निर्वाचन अधिकारी, बीडीओ समेत सभी अधिकारियों से की है। स्थानीय वार्ड सदस्य फरहीन फातिमा ने बताया कि गांव में सरकारी विद्यालय रहने के बावजूद यहां के 695 मतदाताओं को तीन किमी दूर भरथुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पश्चिम टोला में मतदान करने जाना पड़ता है। इससे गांव के बुजुर्ग, महिला व बीमार लोगों को मतदान केंद्र तक जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समाजसेवी मोजाहिर अकरम, तारिक रजा समेत दर्जनों लोगों ने मतदान केंद्र को गांव के विद्यालय में बनाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।