ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरभगवान श्रीकृष्ण की पूजा से सभी दूख होते दूर

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से सभी दूख होते दूर

क्षेत्र के तेहवारा ब्रह्मस्थान परिसर में सात दिवसीय श्री मद्भागवतकथा का समापन सातवें दिन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित ने भागवत कथा का समापन कराया। सप्तम दिन कथावाचक किशोरी शरण महाराज ने कहा...

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से सभी दूख होते दूर
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 21 Jan 2019 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के तेहवारा ब्रह्मस्थान परिसर में सात दिवसीय श्री मद्भागवतकथा का समापन सातवें दिन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित ने भागवत कथा का समापन कराया। सप्तम दिन कथावाचक किशोरी शरण महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से जीवन के सारे दुःख दूर हो जाते हैं। इसलिए उनका स्मरण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्य समय-समय पर होते रहना चाहिए। इससे युवाओं व बच्चों को अपने संस्कृति के बारे में पता चलता रहता है। युवाओं को श्री कृष्ण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र का निर्माण करें। कृष्ण रुक्मिणी विवाह व कृष्ण सुदामा मिलन की कथा के रसपान के साथ सुंदर झांकी भी निकाली गई। महाआरती में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा समापन के बाद महाराज किशोरी शरण को सम्मानित किया गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र साह, कमलेश, सतीश कुंवर, बैद्यनाथ कुंवर, राजीव कुमार सिंह उर्फ लाल, रितिक कुमार, सोनेलाल महतो, चलितर दास, उत्मचंद्र साह मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें